By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बिसौली के स्कूल में नारी शक्ति अधिनियम अभियान चलाया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिसौली के स्कूल में नारी शक्ति अधिनियम अभियान चलाया गया
उत्तर प्रदेशराज्य

बिसौली के स्कूल में नारी शक्ति अधिनियम अभियान चलाया गया

Amarkesadmin
Last updated: April 17, 2026 2:26 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

बिसौली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बिसौली विधानसभा के सम्मेलन को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी ने संबोधित किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा आज जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाकर नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने का कार्य किया जा रहा है, तब यह पूरे देश की महिलाओं के लिए आशा, विश्वास और सम्मान का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी पहल है। भारत सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर उन्हें नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। यह अधिनियम केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित करने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही सामाजिक असमानताओं को दूर करने और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, समावेशी और भविष्य उन्मुख बनाएगी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मविश्वास को नई मजबूती देगा और उन्हें राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय लेने वाली भूमिका में आगे आएंगी, तो नीतियों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के उत्थान के लिए जो ठोस कदम उठाए हैं, उनका ही परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा एवं अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव एवं प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने कहा यह अधिनियम केवल एक कानूनी व्यवस्था नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों, संघर्षों और अधिकारों को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, सीमा राठौर, मुड़िया धूरे की चेयरमैन अनुपम पाठक, मिथलेश दीदी, डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी, सविता शर्मा, रितु अग्रवाल, अरिहता दुबे, सभासद कृष्णा गुप्ता, संगीता रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति तथा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राम मंदिर विवाद पर सीएम योगी का बड़ा बयान
राम मंदिर चंदे के दावे पर यति नरसिंहानंद का बयान
विधानसभा में हंगामा: अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए, मंत्री देर से पहुँचे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप, सरकार सीधे जनता के द्वार पहुँची
सहारनपुर मदरसा: 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई, दो मौलाना गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली के स्कूल का हाइस्कूल का रिजल्ट ठीक रहा
Next Article भाजपा विधानसभा चंदौसी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?