आज दिनांक 16.07.2026 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी के आगमन पर टीएमयू ऑडिटोरियम, मुरादाबाद में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने BLOs एवं सुपरवाइज़र्स के साथ संवाद कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्ष चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

