By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भाजपा विधानसभा चंदौसी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भाजपा विधानसभा चंदौसी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा विधानसभा चंदौसी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित

Amarkesadmin
Last updated: April 17, 2026 2:27 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चंदौसी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार बनियाखेड़ा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, उनकी भूमिका एवं समाज में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की।
इसके पश्चात नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत पद यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। पद यात्रा के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान एवं उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का अवसर प्रदान करना है।
ब्लॉक प्रमुख डॉ सुगंधा सिंह ने कहा कि संपूर्ण देश में नारी शक्ति माननीय मोदी जी के इस निर्णय का हृदय से स्वागत और अभिनंदन कर रही हैं इसीलिए बड़ी संख्या में पूरे देश भर में पदयात्राएं स्कूटी के द्वारा रैली एवं सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है और मोदी जी को हृदय से अभिवादन कर रही हैं।
यह कानून केवल आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज कठेरिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर
मुख्य अतिथि चौधरी हरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा
कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर सुगंध सिंह, साध्वी गीता प्रधान सुधीर मल्होत्रा, विकास वार्ष्णेय, उमा श्रीवास्तव, सीमा शर्मा, रेखा सैनी, पूजा राणा गुड़िया सैनी, अंजू आर्य प्रजापति, राजकुमार यादव विजय यादव शिवेंद्र राजपाल राणा, पुष्प लता पाल, रामपाल सिंह इंचार्ज साहब, पुष्पा,जमुना,प्रवेश, दानवती एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- तैयारी नहीं सिर्फ बातें
CM योगी का संभल पर बड़ा बयान, बोले- अब आदेश हरिहर मंदिर का होगा
यूपी में वोटर लिस्ट से 2.4 करोड़ नाम हटे… SIR की फाइनल लिस्ट की बड़ी बातें
जिला संभल: SIR और वोटर जागरूकता पर चर्चा के साथ होली मिलन समारोह संपन्न
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कान्हा गौशाला का शिलान्यास समारोह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली के स्कूल में नारी शक्ति अधिनियम अभियान चलाया गया
Next Article प्रयागराज के जॉइंट सीपी अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव में अहम जिम्मेदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?