अखिलेश यादव के कथित ‘प्लान 100’ के लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में पीडीए फॉर्मूले के तहत करीब 100 दलित और आदिवासी उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी 14 सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों को टिकट देने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इस रणनीति के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती को सपा की चुनावी रणनीति पर हमला बोलने का नया राजनीतिक मुद्दा मिल सकता है।

