अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। वह फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-1 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन की खबर से परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है।

