बरेली, 20 मई, 2026: महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में 19 मई, 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन के लिए 03 कर्मचारियों को ‘सेफ्टी स्टार आॅफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा स्टेशन के अधीन समपार संख्या 3/सी पर गेटमैन के पद पर कार्यरत मो. जाकिर हुसैन ने 15 मार्च, 2026 को कार्य के दौरान अप मालगाड़ी पास करते समय इंजन के चक्के से चिंगारी निकलते हुये देखकर गाड़ी को रूकवाया। जांच करने पर चक्के में तार फंसा हुआ पाया गया, जिसे हटाकर मालगाड़ी चलाई गई। श्री जाकिर हुसैन की कार्य के प्रति सजगता व सतर्कता के कारण होने वाली सम्भावित घटना को रोका जा सका।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित सभी अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों मो. जाकिर हुसैन को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रसंशा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं साधुवाद प्रदान किया।

