गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामखिलाड़ी सिंह ने दो नए वाहनों की खरीद के बाद परिवार एवं समर्थकों के साथ हरिबाबा बांध धाम आश्रम पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना कराई। आश्रम में संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे और विधायक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं….

