थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.07.2026 को ग्राम गंगपुर वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान 01अभियुक्त विशाल पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम सहोरा थाना मूसाझाग बदायूँ को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 3/25(1-B)(a) A.ACT बनाम विशाल पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नामः-
उ0नि0 श्री संजीव कुमार
का0 2232 जितेन्द्र वीरवाल
रि0का0 आदित्य चौधरी

