By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ‘गाजा पर कैंडल मार्च, बांग्लादेश पर चुप्पी…’ यूपी विधानसभा में सीएम योगी बोले- ये स्वीकार नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘गाजा पर कैंडल मार्च, बांग्लादेश पर चुप्पी…’ यूपी विधानसभा में सीएम योगी बोले- ये स्वीकार नहीं
उत्तर प्रदेशराज्य

‘गाजा पर कैंडल मार्च, बांग्लादेश पर चुप्पी…’ यूपी विधानसभा में सीएम योगी बोले- ये स्वीकार नहीं

Amarkesadmin
Last updated: December 25, 2025 1:58 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

लखनऊ। विधान सभा में बुधवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या पर विपक्ष को घेरा। कहा कि बांग्लादेश में एक दलित हिंदू युवक की हत्या हो गई, लेकिन विपक्ष चुप्पी साधे हुए है। गाजा जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालने वाले दल बांग्लादेश या पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों पर हो रहे अत्याचार पर मौन धारण कर लेते हैं। योगी ने कहा -वह यहां भजन-कीर्तन करने नहीं आए हैं, उसके लिए मठ है। चेतावनी दी कि यूपी में बांग्लादेशी, रोहिंग्या के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से कहा कि बांग्लादेश में नौजवान के मरने पर आपकी जुबान सिल जाती है। आप दलित समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह वह सच्चाई है, जो आपकी तुष्टिकरण नीति को दर्शाती है, जिसके कारण बांग्लादेश बना है। यदि बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बना होता तो इस तरीके से हिंदू नहीं जलाया जाता। बांग्लादेश की घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए और यह प्रस्ताव नेता विरोधी दल की तरफ से आना चाहिए।

प्रदेश से बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बाहर का रास्ता दिखाएंगे तो उनके समर्थन में आप लोग (विपक्ष) मत आना, क्योंकि उनमें से बहुत सारे लोगों को वोटर आपने बनवाए हैं। हमारे ही देश में रहकर हमारे लोगों के खिलाफ अपराध और वहां पर निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार, यह स्वीकार्य नहीं हो सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता, अव्यवस्था और पहचान के संकट की जो स्थिति बनी थी, उसके लिए कौन उत्तरदायी था, यह जनता जानती है। आपने यह स्वीकार किया है कि अपराधियों और माफिया के प्रति सरकार की नीति स्पष्ट और कठोर होनी चाहिए और यह हमारी सरकार ने कर दिखाया है।

बलिया से अयोध्या तक जलमार्ग को विस्तार देने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर चर्चा करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि पिछले पौने नौ वर्षों में प्रदेश में विकास की रफ्तार, पहचान और सम्मान तीनों में बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की पहचान एक पिछड़े राज्य की थी, आज प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे हैं जो देश के कुल एक्सप्रेसवे का 60 प्रतिशत है।

आज यहां 16 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं। देश की पहली रैपिड रेल यूपी में चल रही है और देश का पहला वाटरवे भी यूपी में ही संचालित हो चुका है। वाराणसी से हल्दिया के बीच चल रहे जलमार्ग को प्रयागराज तक और आगे बलिया से अयोध्या तक विस्तार देने की योजना पर काम चल रहा है।

बहजोई में संभल डीएम ने बैठक में भाग लिया
मोबाइल शॉप का उद्घाटन समारोह, हाजी बिट्टन अली ने दी शुभकामनाएं
विश्व पर्यावरण दिवस पर फतेहगंज पश्चिमी में जागरूकता रैली का आयोजन
गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेरणादायक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026; इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से, दो चरणों में आयोजित होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 25 दिसंबर 2025 : आज पौष शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Next Article शहीद दिवस पर बबराला में राष्ट्रभक्ति का भव्य प्रदर्शन, आरएसएस विद्यार्थी विभाग ने निकाला ‘बाल पथ संचलन’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?