बदायूं विधान सभा क्षेत्र के गांव बरी समसपुर से खासपुर बाया गौंटिया तक मंडी परिषद द्वारा 57 लाख रूपये में निर्मित 1.67 किलोमीटर लंबी सड़क का पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने उद्घाटन किया, साथ ही गांव रोटा में विधायक निधि से लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड एवं गांव बनेई में ग्राम निधि से निर्मित लगभग 10 लाख रुपये की विभिन्न सीसी सड़कों का भी लोकार्पण किया, जर्जर स्थिति में सड़कें होने से ग्रामीणों को भारी समस्या होती थी, नव-निर्मित सड़कों का उद्घाटन होते ही महेश चंद्र गुप्ता की जय-जयकार हो गई, इस अवसर पर प्रधान अनुज सिंह, मंडल अध्यक्ष सनोज सिंह, राघव सिंह चौहान, नौरंग पाल, सोबरन सिंह राजपूत, दीपिन वार्ष्णेय, धीरेंद्र राजपूत, सोनपाल राजपूत, मुन्नालाल वर्मा, प्रधान जमशेद, मुनेंद्र सिंह, शिव सिंह राजपूत, चन्द्रपाल वर्मा, मुंशीलाल राजपूत, सुरजीत शाक्य, प्रधान सगीर और सालिम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे…

