By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: NEET UG रिजल्ट पर कानपुर की छात्रा ने उठाए सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > NEET UG रिजल्ट पर कानपुर की छात्रा ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेशराज्य

NEET UG रिजल्ट पर कानपुर की छात्रा ने उठाए सवाल

Amarkesadmin
Last updated: July 19, 2026 1:49 pm
Amarkesadmin
2 weeks ago
Share
SHARE

नीट यूजी 2026 (री-एग्जाम) के परिणाम घोषित होने के बाद कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आर्या का आरोप है कि उनकी ओएमआर (OMR) शीट के मिलान के हिसाब से जहां उनके 609 नंबर बन रहे थे, वहीं NTA की वेबसाइट पर उनका रिजल्ट देखने के दौरान महज दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्कोर दिखाई दिए। इस तकनीकी विसंगति से परेशान होकर छात्रा ने साक्ष्यों के साथ शिक्षा मंत्री और NTA को मेल भेजकर जांच की मांग की है।
छात्रा आर्या सिंह ने शुक्रवार शाम 3 बजे बताया कि,13 तारीख की रात को जब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी OMR शीट आई, तो उसमें प्रश्न नंबरों का सीक्वेंस (क्रम) गलत था। हालांकि, जब उन्होंने अपने प्रश्नों का मिलान किया तो उनके 609 नंबर बन रहे थे। इसके बाद आर्या ने तुरंत NTA के चैलेंज पोर्टल पर इस सीक्वेंस की शिकायत की। शिकायत के जवाब में NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड OMR शीट भेजी, जिसमें क्वेश्चन नंबर का सीक्वेंस तो सही कर दिया गया, लेकिन स्कोर 609 ही रहा।
असली समस्या 16 तारीख की रात को नीट का परिणाम घोषित होने के बाद शुरू हुई। आर्या के मुताबिक, गुरुवार रात 12:00 बजे जब उन्होंने पहली बार वेबसाइट से अपना रिजल्ट खोला, तो उसमें 540 नंबर दिखाई दे रहे थे। इसके कुछ घंटे बाद रात 2:00 बजे जब उन्होंने दोबारा अपना रिजल्ट चेक किया, तो उनका स्कोर घटकर मात्र 167 नंबर रह गया। आर्या का कहना है कि उनके दो अलग-अलग रिजल्ट कैसे आ सकते हैं? वर्तमान में उनका स्कोर 167 ही दिख रहा है, जिसके अनुसार उनकी ऑल इंडिया रैंक 12,52,036 और कैटेगरी रैंक 3,67,585 है।
आर्या ने बताया कि, यह उनका दूसरा प्रयास था। इससे पहले उन्होंने 2025 में अपना पहला अटेम्प्ट दिया था, तब भी उनके साथ इसी तरह की समस्या हुई थी। हालांकि, उस समय जरूरी दस्तावेज और सबूत पास में न होने के चलते वह चैलेंज नहीं कर पाई थीं। इस बार रिजल्ट में इतनी बड़ी तब्दीली देखने के बाद उन्होंने सबूतों के साथ NTA और देश के शिक्षा मंत्री को मेल भेजकर अपना रिजल्ट सही करने की मांग की है। आर्या का कहना है कि अगर NTA और शिक्षा मंत्री इस मामले का संज्ञान नहीं लेते हैं, तो वह इस शिकायत को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक जाएंगी।

नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु की गयी पैदल गश्त, आमजन से सहयोग की अपील
बरसात से पहले तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों की गहन समीक्षा
थाना उझानी पुलिस द्वारा 01 किग्रा अफीम व एक गाड़ी पिकअप सहित 02 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया
केदारनाथ में कड़े इंतजाम: कमिश्नर और IG ने संभाली कमान, टोकन सिस्टम और स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश
पिता को अंतिम विदाई देती मासूम पद्मजा का भावुक दृश्य
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुष्पवर्षा के बीच डीसीपी सृष्टि गुप्ता को भावपूर्ण विदाई
Next Article अपराधी वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, दूसरे जिले में होगी सुनवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?