कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। अभिजीत दिपके ने कहा कि आदतन अपराधियों से कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए। बिहार के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। मुंबई के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। छात्रों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है और ऐसा उन्हें डराने के लिए किया जा रहा है ताकि वे सरकार से सवाल पूछने या दोबारा विरोध प्रदर्शन करने की हिम्मत न करें।

