By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: प्रभारी मंत्री ने कोर कमेटी, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रभारी मंत्री ने कोर कमेटी, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रभारी मंत्री ने कोर कमेटी, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक

Amarkesadmin
Last updated: June 5, 2026 2:28 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शिता से पहुंचे – माननीय प्रभारी मंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माननीय मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री अनिल कुमार ने मुरादाबाद शहर स्थित सर्किट हाउस सभागार में कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बीते माह आयोजित कोर कमेटी की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं विभागीय प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
ठाकुरद्वारा बस अड्डे के प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज से प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस पर बताया गया कि बस अड्डे के विकास संबंधी प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है। माननीय मंत्री ने निर्देशित किया कि प्रस्ताव पर की जा रही कार्रवाई एवं प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।
बैठक में विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा जनपद में उपलब्ध इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के संबंध में प्रश्न उठाया गया। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ने बताया कि जनपद में पंजीकृत चार इलेक्ट्रिक बसें वर्तमान में दिल्ली मार्ग पर संचालित की जा रही हैं, जबकि अन्य उपलब्ध इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं मुख्यालय स्तर पर लंबित हैं। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन एवं जनपद में उनकी उपयोगिता के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों के किनारे कूड़ा डाले जाने से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा कूड़ा हटाने का विशेष अभियान भी संचालित किया जा रहा है। भविष्य में सड़क किनारे कूड़ा डालने से रोकने हेतु चेतावनी भी दी जा रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों की स्वच्छता एवं यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए।
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि आमजन की विद्युत बिल संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। यदि किसी स्तर पर कमियां हैं तो उन्हें तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने विद्युत चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में विद्युत चोरी की संभावना या पुष्टि हो रही है, वहां विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुंचे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फोन कॉल का जवाब अवश्य दें तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय प्रयास करें।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी श्री गोपाल अंजान, एमएलसी श्री सतपाल सैनी, महापौर श्री विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल, उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण श्री अनुभव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

काशीपुर में फव्वारा और हरित परियोजना का होगा शुभारंभ
77वें यूपी स्थापना दिवस पर हाथरस में विविध कार्यक्रम, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
संस्कार ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं….
Delhi-Dehradun Expressway का लोकार्पण, नियमों का पालन अनिवार्य
19 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के अंतिम दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस: मुरादाबाद में एक दिन में लगाए गए 4.14 लाख पौधे, एक पेड़ जीवनकाल में देता है 50 लाख का रिटर्न
Next Article चन्दौसी शाखा पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?