By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 77वें यूपी स्थापना दिवस पर हाथरस में विविध कार्यक्रम, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 77वें यूपी स्थापना दिवस पर हाथरस में विविध कार्यक्रम, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
उत्तर प्रदेशराज्य

77वें यूपी स्थापना दिवस पर हाथरस में विविध कार्यक्रम, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Amarkesadmin
Last updated: January 24, 2026 2:04 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर बांगला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अध्यक्ष महोदया राज्य महिला आयोग ने फीता काटकर शुभारम्भ किया
दिनेश ठाकुर
हाथरस। 24 जनवरी 2026  77वें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (थीम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत) के अवसर पर सेठ फूचचंद बागला महाविद्यालय परिसर में जनप्रनिधिगणों की उपस्थिति में “उत्तर प्रदेश दिवस” तथा ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने संयुक्त रूप से राधा कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंच पर उपस्थित  जनप्रनिधिगणों एवं अधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। इस मौके पर सामूहिक रूप से ‘‘वंदे मातरम्’’ गीत का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे है। आज ही के दिन यानी 24 जनवरी, 1950 को संयुक्त प्रान्त का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। मई 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि प्रति वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जायेगा। यू०पी० दिवस मनाने का प्रस्ताव तत्कालीन महामहिम राज्यपाल श्री राम नायक जी ने दिया था। वर्ष 2018 से प्रति वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना भारत का विकास सम्भव नहीं है। भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए उत्तर प्रदेश का विकास जरूरी है। इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश दिवस-2026 की थीम ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’’ रखी गयी है। उत्तर प्रदेश की स्थापना को एतिहासिक यादगार बनाने के लिए प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक उपलिब्धयों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आज ये भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पश्चमी छोर पर बृज प्रान्त में स्थित हाथरस नगरी प्राचीन धरोहर एवं परम्पराओं को अपने आप में सजोएँ हुए है। उन्होंने कहा कि तालाब चौराहा पर अंकित ‘‘म्हारौ प्यारों हाथरस’’ इसकी निरन्तर याद दिलाता रहता है। उत्तर प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना में जनपद की हींग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। एक जिला एक व्यंजन के बारे में कहा कि हाथरस की रबड़ी विश्व प्रसिद्ध है। जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की सुन्दर प्रदर्शनी भी लगायी गयी है। कृषि विभाग द्वारा आज श्रीअन्न मेला (मिलेट्स) का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद की मेधावी छात्राओं को एवं माह जनवरी 2026 में जन्म लेने वाली कन्याओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा। उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रगतिशील किसाना उद्यमियों, स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं, स्कूल के छात्र-छात्राओ, चिकित्सकों, खिलाड़ियों, कलाकारों, उद्यमियों एवं विभिन्न विभागों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनपद में विभिन्न विभागों तथा पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् के माध्यम से 30 से अधिक कार्यक्रम माह अप्रैल से लेकर अब तक सम्पन्न कराये जा चुके है। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोगों द्वारा गौ सेवा एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु एक नवीन पहल प्रारंभ की गई है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन, अपने बच्चों के जन्मदिन या किसी भी शुभ अवसर पर गौ सेवा कर सकता है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और सेवा भावना को बल मिलेगा। उन्होंने आवाहन किया कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ें, जनहित में आगे आएँ और हाथरस जनपद को विकास के नए आयामों तक पहुँचाने में सहयोग करें।
 अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज हम उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं और साथ ही आज राष्ट्रीय बालिका दिवस भी है। यह हमारे लिए गर्व और आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेश की समस्त बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य, सशक्तिकरण, प्रगति एवं उत्थान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि बेटियाँ हमारी संस्कृति हैं, हमारी विरासत की ध्वजवाहक हैं। बेटियाँ सृष्टि का सर्वाेत्तम उपहार हैं। हम सब मिलकर बेटियों के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को समाप्त करने और उनके उत्थान, कल्याण एवं सशक्तिकरण का संकल्प लें। बालिकाओं में क्षमताएँ जन्मजात होती हैं। उन्हें केवल अवसर की आवश्यकता होती है। यदि उन्हें पूर्ण अवसर दिया जाए, तो आज वे आँगन से अंतरिक्ष तक उड़ान भर रही हैं। उन्होंने समस्त माताओं-बहनों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान दें, उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। ईश्वर बेटियों को पंख देकर भेजता है, उन्हें उड़ान भरने के लिए केवल खुला आकाश चाहिए और वह आकाश हम, आप दे सकते हैं। कहा गया है कि अगर बेटा एक घर को रोशन करता है, तो बेटी दो-दो घरों को रोशन करती है। इसलिए बेटियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री जी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” संकल्प को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज उत्तर प्रदेश अपनी स्थापना दिवस को 24 से 26 जनवरी तक पूरे उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ मना रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाथरस जनपद में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के लिए प्रबुद्ध नागरिकों, मीडिया कर्मियों एवं समस्त आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यहाँ लगी विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों, विशेषकर कृषि एवं तकनीक से संबंधित स्टॉलों का अवश्य अवलोकन करें। यहाँ उपस्थित ड्रोन संचालन कर रही बहन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इससे हमारी बालिकाओं को यह संदेश मिलेगा।
 विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर उपस्थित सभी को बधाई देते हुए कहा कि 1950 में देश की आज़ादी के बाद अवध और आगरा क्षेत्र को मिलाकर उत्तरी क्षेत्र का गठन किया गया और उसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। वर्ष 2017 में जब हमारी सरकार बनी, तब तत्कालीन नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्णय लिया। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया, जब प्रदेश की परिस्थितियाँ इतनी खराब थीं कि कोई यह कल्पना भी नहीं कर सकता था कि हम हर वर्ष उत्सव मनाकर प्रदेश की उपलब्धियाँ जनता के सामने रख पाएँगे। लेकिन नेतृत्व को विश्वास था कि सरकार के शासन में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प होगा और आज वही हम सब अपनी आँखों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले उद्योग बंद हो रहे थे, बेरोज़गारी बढ़ रही थी। लेकिन जब से हमारी सरकार आई है, उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी गई है। आज नए-नए एक्सप्रेसवे बने हैं, एयरपोर्ट बने हैं, औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हुए हैं। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा हब बनकर उभरा है। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है। प्रदेश में हर जिले के वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट को आगे बढ़ाया गया है। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक जिले के पारंपरिक खान-पान और स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने का काम किया गया है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का भी कायाकल्प किया गया है। गाँव विकसित होगा तो जिला विकसित होगा, जिला विकसित होगा तो प्रदेश विकसित होगा और जब प्रदेश विकसित होगा, तभी मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत 2047 का संकल्प साकार होगा।
“उत्तर प्रदेश दिवस” के मौके पर श्री अन्न, प्रेरणा कैंटीन, आधार कार्ड/फैमिली आईडी बनाए जाने हेतु कैंप, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और छात्राओं द्वारा रंगोली, चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु कैम्प, नेडा विभाग द्वारा सोलर लगाये जाने हेतु कैम्प लगाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों यथा पर्यटन विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास विभाग, जिला उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, विद्युत विभाग, मिशन शक्ति पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, कौशल विकास विभाग, अग्रणी बैंक, मत्स्य विभाग उद्यान विभाग, कृषि विभाग, द्वारा स्टाल/प्रदर्शनी का  मुख्य अतिथि सहित उपस्थित  जनप्रतिनिधिगणों ने अवलोकन किया और छात्राओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की। श्रीअन्न से तैयार व्यजंनों का चखकर उनका स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। विभागों द्वारा आमजनमानस को विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया कराने के साथ ही पात्र लाभर्थियों का पंजीकरण कराया गया।
इसी क्रम में जनप्रतिनिधगणों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों यथा उद्योग विभाग द्वारा सी0एम0 युवा युद्यमी योजना/विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सिलाई मशीन, कृषि विभाग द्वारा फॉर्ग मशीनरी हेतु कृषि यंत्र, उद्यान विभाग द्वारा हाईटेक नर्सरी में पौध उत्पादन, पशुपालन विभाग द्वारा गौशाला संचालन, दुग्ध विकास विभाग द्वारा नंद बाबा दुग्ध मिशन, ग्राम्य विकास विभाग/नियोजन द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को चाबी वितरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बी0सी0 सखी एवं बैंक सखी को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अतंर्गत उत्कृष्ट कार्य वाले आरक्षी को प्रशस्ति पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी में विशेष योगदान, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, क्रीड़ा विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को किट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य अतिथि महोदय व उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामई उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सरकारी योजनाओं का पूरी तरह से कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओ में सभी विभागों द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है साथ ही सभी योजनाओं को पूरी तत्परता से लागू किया जा रहा है। अंत में मुख्य अतिथि महोदया को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर  जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुडडू, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, जिलाध्यक्ष अपना दल, ब्लॉक प्रमुख मुरसान/हाथरस, अपर जिलाधिकरी वि0/रा0, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सासनी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से पत्रकार बंधु, जनसामान्य आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छता की शपथ के साथ बच्चों में जागरूकता अभियान सम्पन्न
किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा
चेयरमैन प्रिय प्रभात राजपूत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
दिनदहाड़े दुस्साहस: मूसाझाग के तिगुलापुर में किसान के घर ताला तोड़ 5 लाख की नकदी पा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, विद्यालय में यूपी दिवस मनाया गया
Next Article Aaj Ka Panchang 25 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?