बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा पुरुषोत्तम मास के गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर के मनोज माहेश्वरी अस्पताल पर इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों ने शरबत स्पीकर गर्मी से राहत की सांस ली। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डा. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास के गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सेवा कार्य करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डा. सुविधा माहेश्वरी, भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, सोनिया अग्रवाल आदि मौजूद रही।

