By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सम्भल में नागरिक सुरक्षा वार्डन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सम्भल में नागरिक सुरक्षा वार्डन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

सम्भल में नागरिक सुरक्षा वार्डन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Amarkesadmin
Last updated: January 22, 2026 2:23 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

सम्भल ( बहजोई) 22 जनवरी 2026: भारत सरकार द्वारा प्रायोजित वार्डन स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आज नागरिक सुरक्षा नरौरा बुलंदशहर के तत्वाधान में बगीचा मैरिज होम बबराला पर आज चौथे दिन मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम वहाँ उपस्थित लोगों ने प्रार्थना की तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत की वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा (बुलंदशहर) योगेंद्र सिंह यादव द्वारा नागरिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के विषय में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी उन्होंने नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत नगरों के श्रेणी करण तथा नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न पदों एवं उनके कार्यों के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत जनपद में कंट्रोलर रहते हैं नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत वार्डन के मानदेय पर भी कार्यक्रम के अंतर्गत चर्चा की गई उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले सभी लोग प्रशिक्षण बड़ी गहनता से लें यह प्रशिक्षण आगे आपदाओं के समय आपके एवं अन्य लोगों के जीवन के बचाव में काम आएगा । उन्होंने बताया कि एनडीआरएफएम जिला अस्पताल की तरफ से भी टीमे आकर यहां पर लोगों को प्रशिक्षित करेंगी। उप जिलाधिकारी गुन्नौर द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है उसके माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोग स्वयं अपना अपने परिवार तथा अन्य लोगों के जीवन का बचाव कर सकते हैं।

माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत अवैतनिक रूप से कार्य करने वाले लोगों के विषय में लोगों को जानना चाहिए नागरिक सुरक्षा के विषय में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए और उन्होंने कहा कि आप लोग परमार्थ का कार्य करते हैं आप लोग निस्वार्थ होकर समाज प्रदेश एवं देश के लिए कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि आप लोग अपने होर्डिंग बैनर आदि लगाकर लोगों को अपने कार्यों के विषय में जानकारी दें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग नागरिक सुरक्षा के विषय में जागरूक हो सकें । माननीय मंत्री जी ने कहा कि दूसरे का हित करने से बड़ा कोई भी धर्म नहीं होता यह काम परमार्थ का है और उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने नागरिक सुरक्षा को समझा एवं आज पूरे देश में नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। माननीय मंत्री जी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवयुवाओं से कहा कि पानी के बचाव के लिए कार्य करें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें तथा प्रकृति को बचाने का कार्य करें और उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर कपड़े के थैलों का प्रयोग करें ।उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित बच्चों से कहा कि अपने अभिभावकों को भी प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए जागरूक करें ।माननीय मंत्री जी ने नागरिक सुरक्षा की जरूरत को देखते हुए नागरिक सुरक्षा को पूरे प्रदेश में लागू कराया। युद्ध की परिस्थित , सिंदूर जैसे ऑपरेशन में नागरिक सुरक्षा ने जगह जगह मॉक ड्रिल करके नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया। वार्डनो को भी अपने द्वारा किए कार्यों को भी प्रचारित करके नागरिक सुरक्षा को पहचान दिलाने का कार्य भी करने के लिए प्रेरित किया। माननीय मंत्री जी ने सेक्टर वार्डनो को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिए।सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा का इतिहास, आपदा, युद्ध काल में बचाव, आग से बचाव, वाढ़ में राहत, बचाव, घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार, हार्ट अटैक आदि विषयों पर NDRF, जिला अस्पताल की टीम, फायर की टीम वार्डन स्वयंसेवको को प्रशिक्षित करेंगी।मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार एवं देवदत्त सिंह द्वारा वार्डन स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव,चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा ( बुलन्दशहर) योगेन्द्र सिंह यादव, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा ( बुलन्दशहर) अनुराधा सिंह, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

गवां में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला
थाना उघैती पुलिस द्वारा स्टंटबाजी व आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने वाले कुल 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
दुर्विजय शाक्य का बदायूं आगमन पर भव्य स्वागत
बदायूं में सपा कार्यालय पर बाबा लाखी शाह बंजारा जयंती मनाई गई
राजा भैया की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनसत्ता दल’ बनी जनता की मजबूत आवाज़
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ऑडियो वायरल होने पर एसपी राजेश द्विवेदी का सख्त एक्शन, दो सिपाहियों का तबादला
Next Article नब्बे डिग्री का मोड़: युवराज की मौत और इंजीनियरिंग की संवेदनहीनता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?