सम्भल ( बहजोई) 20 जनवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला वृक्षारोपण तथा जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव द्वारा जनपद के बबैना के रहने वाले स्नेक कैचर जाबुल के विषय में बताया कि उनके द्वारा जनपद में सांप पकड़ने का कार्य बहुत ही अच्छे तरीके से किया जा रहा है तथा कोई भी सांप पकड़ने से संबंधित समस्या हो तो इनका सहयोग लिया जा सकता है। जाबुल द्वारा बैठक के अंतर्गत बताया गया कि उनके द्वारा बहुत से स्थानों से सांप पकड़ने का कार्य किया गया है तथा उनको सुरक्षित तरीके से जंगलों में छोड़ा गया है और वह जानवरों को बचाने का कार्य भी करते हैं उन्होंने सांप से संबंधित प्रजातियों के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर कहीं सांप निकलता है तो उनके मोबाईल नंबर 7906864509 पर कॉल कर उनसे सम्पर्क किया जा सकता है,वह सांप पकड़ने का कार्य करेंगे तथा सांप को सुरक्षित स्थान पर भी छोड़ेंगे।स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि बहजोई सीएचसी में सांप काटने का उचित इलाज किया जाता है। एंटी वेनम को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी।
बैठक के अंतर्गत वृक्षारोपण के जियो टैगिंग को लेकर भी चर्चा की गई तथा प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जनपद में कराई जा रही ग्रीन चौपाल के विषय में भी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक के अंतर्गत जिला गंगा समिति के प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर भी चर्चा की गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव ,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्भल में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण और गंगा समिति की बैठक, सांप पकड़ने वाले जाबुल की सराहना
Leave a Comment

