दिनांक 02.04.2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील भी की गई।
जनपद पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हनुमान जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त
Leave a Comment

