उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है, और सभी प्रमुख राजनीतिक दल अब से ही सियासी समीकरण बनाने में जुट गए हैं। सत्ता से लंबे समय से दूर मायावती इस बार काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने का ऐलान करने वाली मायावती ने पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी शुरू कर दी है। चुनाव में ब्राह्मण समुदाय की भूमिका को देखते हुए मायावती ने पहला टिकट ब्राह्मण बिरादरी के नेता को दिया है। इससे साफ है कि मायावती इस समुदाय को अपने साथ जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

