By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी बैठक आयोजित, अधिकारियों से मांगे गए सुझाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी बैठक आयोजित, अधिकारियों से मांगे गए सुझाव
उत्तर प्रदेशराज्य

विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी बैठक आयोजित, अधिकारियों से मांगे गए सुझाव

Amarkesadmin
Last updated: June 11, 2026 1:52 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

संभल (बहजोई), 11 जून 2026

आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया एवं उसके उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विकास प्राधिकरण के गठन से पूर्व नगर निकायों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए जाएं। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्लेज पार्क एवं औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित ग्रामों को भी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शामिल किए जाने की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण की अवधारणा एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नगर निकायों के आसपास विकसित होने वाली आवासीय प्लाटिंग एवं अन्य विकास कार्यों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना विकास प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित ग्रामों में होने वाली प्लाटिंग में भी सड़क, जल निकासी, विद्युत, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण के गठन से क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राधिकरण के गठन से पूर्व अपने सुझाव एवं आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी संभल निधि पटेल, उप जिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रामानुज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका का सघन फॉगिंग अभियान तेज
राज्य मंत्री संदीप सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया
अनधिकृत पुस्तकों पर लगेगी रोक, यूपी बोर्ड ने जारी किए नए नियम
रामपुर में सीएम योगी की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर जिलाधिकारी ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित
Next Article दिव्यांगों के लिए राहत अभियान, बिसौली ब्लॉक में हुआ चिन्हीकरण कार्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?