बिसौली। माहे रमजान में घर से लेकर मस्जिद तक इबादत का दौर जारी है। सोहलवें रोजें पर नगर की जामा मस्जिद में जहीर ऑटोमोबाइल्स द्वारा सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। नमाज के बाद इमाम हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे व अमन-चैन की दुआ कराई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का होता है। मौलाना ने कहा कि जो रब की सच्चे दिल से इबादत करता है, अपने गुनाहों से तौबा कर दुआ मांगता है, तो इसकी बरकत से अल्लाह उसके गुनाहों को माफ कर देता है। इफ्तार पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, जहीर ऑटोमोबाइल्स, नन्हे मियां, मोनिश सिद्दीकी, डा. फैजान, राशिद मंसूरी, अजीज अहमद, अनीस अहमद, खुर्शीद सैफी, जाहिद, असलम सैफी, साजिद कुरैशी, अल्ताफ, आकिल कुरैशी, सगीर आदि मौजूद रहे।

