By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: May 1, 2026 2:29 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है.

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है. किशोरी घर के बाहर सब्जी लेने के लिए निकली थी. तभी मोहल्ले का ही रहने वाला उवैश अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा. उन्होंने जबरन किशोरी को एक टेंपो में बैठा लिया और उसे बिजली बंबा बाईपास के पास स्थित जंगल की तरफ ले गए.

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कोई नशीला पदार्थ पिला दिया था. नशे की हालत में मुख्य आरोपी उवैश ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. किशोरी काफी समय तक उनके चंगुल में रही. देर रात जब उसे मौका मिला, तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची. घर पहुंचकर उसने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई.

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां उसे लेकर तुरंत समर गार्डन चौकी पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लिसाड़ी गेट पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी उवैश को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब घटना में इस्तेमाल किए गए टेंपो और फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि पुलिस को किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच में सामने आया है कि उवैश नाम के व्यक्ति ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया और वारदात को अंजाम दिया. इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है.

संभल में अवैध कब्जा हटाकर विकसित हुआ अटल बाल उद्यान
दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी, विधायक ने किया संबोधित
स्वामी चिन्मयानंद ने 550 करोड़ की संपत्ति विश्वविद्यालय को की दान
लंबे समय से सुलग रही थी असंतोष की चिंगारी, अब जाकर हटे जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप
गौवंश के मिले अवशेष, कार्रवाई की मांग हिंदू संगठनों ने विरोध जताया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विपक्ष ने जो पाप किए उसके लिए महिलाओं के श्राप से कोई नहीं बचा सकता : केशव प्रसाद मौर्य
Next Article Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 2 मई 2026 : आज ज्येष्ठ प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?