दातागंज में आयोजित सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने शामिल होकर उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान 1857 की क्रांति के महानायक एवं मेरठ के सदर कोतवाल रहे अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विधायक ने कहा कि उनका साहस, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिया गया बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। संगोष्ठी में सामाजिक एकजुटता, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा एवं क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई।
दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी, विधायक ने किया संबोधित
Leave a Comment

