जन कल्याण सेवा समिति चंदौसी की सदस्यों ने एक कन्या के विवाह में सहयोग हेतु हनुमान मंदिर बड़ा बाज़ार चंदौसी पर एकत्रित होकर सहयोग में साड़ी, सूट, पैंट शर्ट,एक बेडशीट, मेकअप बॉक्स में श्रृंगार का सामान,चूड़ी, पाजेब,घरेलू उपयोगी बर्तन तथा कुछ गिफ्ट आइटम्स एवं₹2100 की नगद धनराशि से सहयोग किया। समिति द्वारा कन्याओं की शादी में सहयोग की कड़ी में यह 30वीं कन्या की शादी है। सहयोग करने वाली सदस्याओं में अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय,सचिव भावना गुप्ता,उपाध्यक्ष आशा गोस्वामी,रेखा रस्तोगी, अलका अंशु वार्ष्णेय, दया वार्ष्णेय,सारिका, कांताअदलखा,अनामिका,रुचि, पूर्णिमा ,पूनम वार्ष्णेय, रचना वार्ष्णेय , आदि का सहयोग व सहभागिता रही।

