संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जेठ माह के पांचवें मंगलवार को सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित कर्मयज्ञ संस्था ने घंटाघर के समीप सेवा शिविर आयोजित कर राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। शिविर में लीची, मैंगो और खस के स्वादिष्ट एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया, जिसका लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के चित्रों के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
गर्मी से परेशान राहगीरों के लिए लगाए गए इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का सेवन किया। कई लोगों ने अपने परिवार और साथियों के लिए शरबत बोतलों में भरकर भी साथ ले गए। दोपहर तक चले इस आयोजन में बच्चों को बिस्किट, केले और बूंदी वितरित कर उनका भी विशेष ध्यान रखा गया।
शिविर स्थल पर लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखों की व्यवस्था भी की गई थी। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने संस्था की इस जनसेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
इस अवसर पर डॉ. संजय पाठक, डॉ. केडी सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, राजकुमार सक्सेना, संजीव मिश्रा, विवेक तुली राजा, मनु खंडेलवाल, गौरांश खंडेलवाल, प्रकाश दीप, संजय श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, गौरव अरोरा, अनुपम सिंह, अमित शर्मा, मनीष कपूर, संजय गोयल, विवेक सहगल, अमृत लाल, कृष्ण गोपाल, दलविंदर सिंह, अजय शेखर द्विवेदी, नितिन त्रिवेदी, बलराम शर्मा सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
जेठ की तपिश में सेवा का संगम, कर्मयज्ञ संस्था ने बांटी ठंडक और खुशियां
Leave a Comment

