उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को जनपद संभल के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री लगभग ₹550 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है……

