कलयुगी बेटों ने जमीन के लालच में पिता-पुत्र के रिश्ते को किया शर्मसार, मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा; ग्रामीणों ने चोरी-छिपे बनाया वीडियो!
लखनऊ के रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनके इकलौते बेटे ने जमीन के लालच में शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवा लिया। इस काम में उसने अपने चचेरे भाई की मदद ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सामने आया है।
परिजनों के मुताबिक, खड़ौहा निवासी छत्रपाल (75) और उनकी पत्नी शिवदेवी के साथ उनके बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। साल 2023 में उन्हें पैतृक घर से भी निकाल दिया गया।
जमीन के लालच में मुर्दे के अंगूठे का निशान!
Leave a Comment

