चन्दौसी । साक्षी चंदौसी एडवोकेट यूनिटी के तत्वाधान में शुक्रवार को चंदौसी न्यायालय बार रुम में पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, पर्यावरण संरक्षण हेतु अमूल्य विचार रखे गए, साक्षी चंदौसी एडवोकेट यूनिटी के तत्वाधान दिनांक 5/6/26 को चंदौसी कचहरी परिसर स्थित चंदौसी बार रुम में पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी अध्यक्ष विनोद सिंह एडवोकेट / एल्डर कमेटी चेयरमैन अनिल गुप्ता ने माँ सरस्वती को प्रणाम कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। साक्षी एडवोकेट यूनिटी की संयोजिका एड० रंजना शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के द्वारा दी गई अमूल्य धरोहर कैसे बनाएं रखें ओर पर्यावरण संरक्षण विषय पर चर्चा कर गोष्ठी का आरंभ किया। इस विषय पर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता गण सहित समस्त सम्मानित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी अध्यक्ष एड विनोद सिंह ने बंद चैंबर में डस्टबिन रखने की योजना, ट्री गार्ड एवं सफाई अभियान के लिए सहमति दी।साथ ही पूर्व सचिव एड नितिन सिंह ने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हम सब अधिवक्ता विन्रम सहमति से वर्किंग दिनों में महीने में से एक दिन बिना वाहन के कचहरी आयेंगे। एल्डर कमेटी सदस्य एड शकील वारसी ओर एड सगीर सैफी ने कचहरी परिसर में पेड़ लगाकर उसकी देखरेख करने का सुझाव दिया। एड अनिल गुप्ता जी द्वारा सुझाव दिया गया कि जिनके घर कहचरी के पास है वो पैदल भी आ सकते है इससे स्वस्थ भी रहेगे ओर प्रदूषण भी कम होगा। इस अवसर पर एड शकील अहमद सैफी एड ब्रिजेश प्रताप सिंह, एड ललित मोहन सैनी एड सफिया कादिर एड शिप्रा शर्मा एड राहुल मिश्रा एड आदि सदस्यों ने दिये गये सुझावों का स्वागत किया ओर चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी के सम्मानित अध्यक्ष जी को ज्ञापन दिया गया।एड रंजना शर्मा द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित अधिवक्ता साथियों का आभार प्रकट किया।

