By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: अग्निशमन एवं आपात सेवा, शाहजहाँपुर द्वारा “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > अग्निशमन एवं आपात सेवा, शाहजहाँपुर द्वारा “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

अग्निशमन एवं आपात सेवा, शाहजहाँपुर द्वारा “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: April 15, 2026 4:03 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.06.2026 को अग्निशमन एवं आपात सेवा, शाहजहाँपुर द्वारा “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों, सतर्कता एवं प्राथमिक सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सही कार्यवाही, अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। संजय सरस्वती विद्या मंदिर, रेती रोड, शाहजहाँपुर में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में आयुषमणि ने प्रथम स्थान, आर्यन मिश्रा ने द्वितीय स्थान एवं सिद्धि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में दून इंटरनेशनल स्कूल, रोजा, शाहजहाँपुर में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा-07 से दीक्षा राय ने प्रथम, मिष्ठी अग्रवाल ने द्वितीय एवं अग्रिमा दयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-08 में प्रगति सिंह प्रथम, यूरूस खान द्वितीय एवं श्रिया सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा-06) में दृष्टियाना ने प्रथम, आकृति सिंह ने द्वितीय एवं तीर्थया राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अग्निशमन केंद्र पुवायां, शाहजहाँपुर से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा भी “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कराते हुए आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं त्वरित कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उक्त समस्त कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास किया गया, जिससे भविष्य में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

प्रभारी मंत्री ने कोर कमेटी, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक
माघ मेला 2026 की तैयारियों की CM योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा, प्रमुख स्नान पर्वों पर VIP प्रोटोकॉल नहीं होगा
थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय एक चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया
शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन एवं ज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नोएडा में हालात सामान्य, कर्मचारी काम पर लौटे; पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Next Article डॉ.जी.एल कन्नौजिया पब्लिक स्कूल ने शुरू की एक अनोखी पहल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?