बिसौली। आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सफाई नायकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में कावड़ यात्रा के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पालिका अध्यक्ष श्री अहमद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कावड़ मार्ग, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कावड़ यात्रा मार्गों पर झाड़ियां की कटाई-छटाई, नाले नालियों की साफ सफाई के निर्देश दिए। कावड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

