आज सर्किट हाउस, जनपद मुरादाबाद में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मा० महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, मा० विधायक श्री रितेश गुप्ता जी, जिलाधिकारी डॉ० राजेंद्र पेंसिया जी एवं अन्य मा० जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

