By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शक्तिफार्म के पीएचसी अस्पताल को सीएचसी में उच्चीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > शक्तिफार्म के पीएचसी अस्पताल को सीएचसी में उच्चीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का किया सम्मान
उत्तराखंडराज्य

शक्तिफार्म के पीएचसी अस्पताल को सीएचसी में उच्चीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का किया सम्मान

Amarkesadmin
Last updated: December 1, 2025 10:14 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

कांग्रेस पर जमकर बरसे सौरभ, कांग्रेस को विकास में बताया बाधक

सितारगंज। शक्तिफार्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किए जाने का जीओ जारी होने पर शक्तिफार्म में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।

दुर्गा मंदिर टैगोरनगर के प्रांगण में आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा वर्ष 2012 से क्षेत्र में विकास कार्यों को बताते हुए कांग्रेस को विकास में अवरोधक बताया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का सम्मान करते हुए आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। वे हर दुख, सुख में उनके साथ हैं। शक्तिफार्म पीएचसी के उच्चीकरण की मांग लम्बे समय से थी। अब शक्तिफार्म सीएचसी में नौ डॉक्टरों समेत 35 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास रोकने के लिए कार्य करती है। सितारगंज में सौ करोड़ की लागत से एक्वापार्क बन रहा है। जिसमें हजारों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। क्षेत्र का विकास होगा। तीन वर्ष से लापता कांग्रेस के लोग अचानक एक्वापार्क रोकने के लिए धरने में बैठ गये। 15 दिनों तक धरना देकर गरीबों को मुहरा बनाया। अंत में वहीं निर्णय हुआ जो दो वर्ष पहले उन्होंने आश्वासन दिया था। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सिरसा रोड निर्माण की अवरोधक कांग्रेस बनी। मंत्री बहुगुणा ने उपलब्धियां गिनाते हुए सितारगंज अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय निर्माण, सिरसा शक्तिफार्म सड़क, सूखी नदी पर पुल, जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाना, बंग भवन का निर्माण तमाम विकास योजनायें गिनायी। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि चुनाव के वर्ष में ठग गठबंधन सामने दिख रहा है। जो जनता को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। बिहार चुनाव में जिस प्रकार महागठबंधन का सफाया हुआ। उसी प्रकार ठग गठबंधन व उनके एजेंटों का भी आगामी चुनाव में सफाया होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत ने षडयंत्र कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटवाया। जिससे राज्य का विकास करने के लिए समुचित समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सितारगंज के विकास के लिए कार्य किये। जिससे वह आसपास के क्षेत्रों का समुचित विकास नहीं कर पाये। पूर्व सीएम बहुगुणा ने पीएम मोदी को बेहतरीन प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि राज्य के लिए इतना प्यार किसी प्रधानमंत्री ने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा में ही कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ना, राष्ट्र प्रेम प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है। पूर्व सीएम बहुगुणा ने मौसमी नेताओं से जनता को सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौरभ में विकास करने का जुनून है। सुख-दुख में खड़ा रहते हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि देश, प्रदेश व विधानसभा को विकसित करने के लिए सबसे अच्छे नेता की जरूरत है। केंद्र में मोदी, प्रदेश में धामी, सितारगंज में सौरभ सबसे अच्छे नेता हैं। जो विकास करते है। इनके पीछे गारंटी विजय यानि उनकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ के साथ जुड़कर आपका भविष्य उज्जवल है। विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग अपना व अपने भविष्य का सोचिये। जब कोई बीमार पड़ता है तो सबसे अच्छे डॉक्टर के पास जाता है। कोई जाति विरादरी नहीं देखता। जब वकील की जरूरत होती है तो सबसे अच्छे वकील को खोजते हैं। इसमें वकील सितारगंज का नहीं खोजते हैं। उन्होंने विकास के लिए भी सबसे अच्छा नेता चुनने की अपील की करते हुए कहा कि ऐसा नेता चुने जो क्षेत्र, प्रदेश व देश को आगे ले जाये, सौरभ बहुगुणा ऐसा ही नेता है।पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज की जनता चार्जर की भांति है। उन्होंने कहा कि आज उनके पुत्र सौरभ का क्षेत्र के लोग सम्मान कर रहे हैं, तो वे गौरवान्वित होते हैं। यह क्षेत्र की जनता का उनके प्रति प्रेम है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सेवा करना उनका धर्म है। उन्होंने कहा कि उनकी विकास की सोच सड़क, स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है। वे क्षेत्र को विकसित क्षेत्र के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसे अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत, अमरजीत कटवाल, खतीब अहमद, योगेंद्र रावत, गोविंद तालकुदार, मुकेश सनवाल, लक्खा सिंह, संजय बाछाड़, उदय राणा, देबू मण्डल, प्रकाश राय, विधान सरकार, तारक मण्डल, गोपाल सरकार, ब्रिंची बाईन, शिखा हाल्दार, अनिमा हाल्दार, कार्तिक राय, तारक मण्डल, विधान सरकार, सरस्वती बाला, संजीत राय, उषा सरदार, संजना मण्डल, दीपक गुप्ता, कृष्णपद मण्डल, राजू डसीला, उमेशमणि तिवारी, कैलाश पाठक व रामकुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रीय जनता जनार्दन मौजूद थे।

नोएडा से मेरठ-मथुरा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा जल्द
गोद ली गई बालिका को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ
बिसौली विधानसभा के सम्मानित जनता-जनार्दन,देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं,वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति को मेरा सादर प्रणाम…
ततारपुर उपकेंद्र का उद्घाटन, 10 गांवों की बिजली समस्या होगी दूर
कार्यालय – जिला प्रोबेशन अधिकारी, शाहजहांपुर की उपस्थिति में राजकीय बाल ग्रह का किया गया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कुछ दल पराजय नहीं पचा पाते, उन्हें टिप्स देने को तैयार… संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को सुना दिया, 10 बड़ी बातें
Next Article कुंभ की तैयारियों में शामिल न करने पर संतों का एक गुट धामी सरकार से नाराज, किया बड़ा ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?