By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष ITI कुंदन रौतेला समेत दो उपनिरीक्षक निलंबित, कई लाइन हाजिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष ITI कुंदन रौतेला समेत दो उपनिरीक्षक निलंबित, कई लाइन हाजिर
उत्तराखंडराज्य

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष ITI कुंदन रौतेला समेत दो उपनिरीक्षक निलंबित, कई लाइन हाजिर

Amarkesadmin
Last updated: January 12, 2026 3:03 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर: मृतक सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी पैगा, कोतवाली आईटीआई से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में बरती गई घोर लापरवाही एवं उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।एसएसपी के आदेश पर उपनिरीक्षक ना०पु० कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष आईटीआई) तथा उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित/प्रचलित है।निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को मूल नियम-53 के तहत अर्द्ध औसत वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, नियमानुसार पुलिस लाइन्स में रहना अनिवार्य किया गया है। जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान इस शर्त पर होगा कि संबंधित अधिकारी यह प्रमाणित करेंगे कि वे किसी भी प्रकार के सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।इस पूरे मामले की गहन एवं विस्तृत प्रारंभिक जांच के लिए SP Crime एवं TRG, ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया गया है, जिन्हें निर्धारित समयसीमा में तथ्यात्मक एवं स्पष्ट जांच आख्या प्रस्तुत करनी होगी।

वहीं, चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात कुल 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। सभी को पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में तत्काल आमद करने के निर्देश दिए गए हैं।लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में शामिल हैं—उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार, अ०उ०नि० सोमवीर सिंह, मु०आरक्षी शेखर बनकोटी सहित कुल 10 पुलिसकर्मी। चौकी पैगा, कोतवाली आई०टी०आई० पर नियुक्त निम्नांकित अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाता है:-1. उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जीतेन्द्र कुमार2. अ०उ०नि० सोमवीर सिंह3. मु०आरक्षी 154 ना०पु० शेखर बनकोटी4. आरक्षी 327 ना०पु० भूपेन्द्र सिंह5. आरक्षी 690 ना०पु० दिनेश तिवारी6. आरक्षी 501 ना०पु० सुरेश चन्द्र7. आरक्षी 392 ना०पु० योगेश चौधरी8. आरक्षी 60 ना०पु० राजेन्द्र गिरी9. आरक्षी 298 ना०पु० दीपक प्रसाद10. आरक्षी 159 ना०पु० संजय कुमारएसएसपी ऊधमसिंहनगर ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

बाइक की टक्कर में सुपरवाइजर की मौत, पत्नी-बेटा समेत 3 घायल
बदायूँ में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू
थाना बिनावर पुलिस द्वारा 418 ग्राम अफीम के साथ 04 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति पर आभार एवं संकल्प
जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी व पारदर्शिता/निष्पक्षता हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article किसानों के भुगतान को लेकर बनी स्थिति का समाधान, गगन लोधी की पहल से प्रीमियर डेयरी ने किया अंतिम भुगतान
Next Article आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 13 जनवरी 2025 : आज लोहड़ी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?