संभल पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की ग्राम सभा की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार गुप्ता को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज और शपथ पत्र तैयार कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कराने में मदद की और सरकारी रिकॉर्ड में भी हेरफेर की। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और कार्रवाई जारी है।

