मुरादाबाद शहर स्थित सर्किट हाउस सभागार में माननीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर द्वारा मंडलीय समीक्षा बैठक की गई। मा. मंत्री ने कहा कि श्रमिक पंजीयन कैंपों का आयोजन किया जाय तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रमिक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागीय स्तर से प्रयासों में कमी के कारण ही श्रमिक लाभ से वंचित हैं, इसके लिए पंजीयन व प्रचार प्रसार का अभियान निरंतर चलता रहे। प्रचार प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर
होर्डिंग लगाई जाए तथा नियमित रूप से हितलाभ वितरण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए और इनमें जन प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाय।
मा मंत्री ने निर्देश दिए कि सेवायोजन विभाग अधिक से अधिक रोज़गार मेलों का आयोजन करे जिससे बेरोजगार नवयुवकों को काम मिल सके। विदेशों में श्रमिकों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए सेवायोजन विभाग विदेशी भाषाओं यथा जर्मन, रसियन, जैपनीज़ , अंग्रेजी आदि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करे जिससे
श्रमिकों को विदेशों में रोजगार मिलने में आसानी हो सके। कारखानों के पंजीयन बढ़ाने के लिए सहायक निदेशक कारखाना को निर्देशित किया।
इसके साथ ही नवाचार को प्रोत्साहन दिए जाने का आह्वान किया तथा बढ़ी हुई मज़दूरी की दरों की जानकारी कारखानों को दिए जाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उप श्रमायुक्त, मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों के सहायक श्रमायुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक सेवायोजन, सहायक निदेशक कारखाना, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय मुरादाबाद आदि उपस्थित रहे।
श्रमिक लाभ सुनिश्चित करने पर बल, प्रचार-प्रसार और पंजीयन कैंप बढ़ाने के निर्देश
Leave a Comment

