संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, दिनांक 25 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप जी द्वारा जनपद में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कुल 42 दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
वितरित किए गए उपकरणों में 20 ट्राईसाइकिल, 17 व्हीलचेयर, 4 एम०आर० किट एवं 1 स्मार्ट केन शामिल रही। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मा० विधायक पुवायां श्री चेतराम जी, मा० विधायक कटरा डा० वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, मा० विधायक ददरौल श्री अरविन्द कुमार सिंह, मा० विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाहा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री डी०पी०एस० राठौर, जिलाधिकारी शधर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा० अपराजिता सिंह सिनसिनवार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषीपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

