By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कहीं मुरादाबाद मे सपा का किला ना ढहा दे नेताओं की आपसी गुटबाज़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कहीं मुरादाबाद मे सपा का किला ना ढहा दे नेताओं की आपसी गुटबाज़ी
उत्तर प्रदेशराज्य

कहीं मुरादाबाद मे सपा का किला ना ढहा दे नेताओं की आपसी गुटबाज़ी

Amarkesadmin
Last updated: June 29, 2026 1:38 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

पार्टी अखिलेश यादव के सामने मतभेद उजागर

बोले अखिलेश पार्टी स्तर पर होगी कार्यवाही

मुरादाबाद। पिछले लंबे समय से ज़िले भर मे चल रही सपा नेताओं की गुटबाज़ी अब पार्टी हाईकमान के सामने उजागर हो गई है,जिसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी मौजूदगी मे बहस कर रहे मुरादाबाद सांसद व कांठ विधायक कमाल अख़्तर को शांत कराते हुए कहा कि मैने सारी बात समझ ली है प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्यवाही की जाएगी।

गुरुवार को लखनऊ मे आयोजित बैठक में राज्यसभा सदस्य जावेद अली, पूर्व नगर विधायक यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और सांसद प्रतिनिधि खुशनूद अली भी मौजूद रहे। सांसद रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि संगठन के कुछ नेता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई कार्यक्रमों में न तो उनकी तस्वीर लगाई जाती है और न-ही उन्हें आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी किसी भी मौके पर मेरी फोटो तक नहीं लगाते हैं। हाल ही में हुए मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में पीडीए सम्मेलन में उन्हें बुलाया तक नहीं गया है। इससे भाजपा के नेताओं को सपा के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। सपा मुखिया से बात चल ही रही थी कि इस बीच सांसद प्रतिनिधि खुशनूद अली ने कमाल अख़्तर पर पार्टी में गुटबाजी फैलाने का आरोप लगा दिया। इस पर कमाल अख्तर भी चुप नहीं रहे। कहा कि आप न बोलें। आप तो बिजनौर के रहने वाले हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि आप भी अमरोहा से यहां आकर विधायक बने हैं। सांसद भी इस बीच पर बोल पड़ीं। उन्होंने कहां कि खुशनूद मेरे परिवार के सदस्य हैं। इनके बारे में कुछ गलत बात न कहें। इसी मुद्दे को लेकर सांसद और कमाल अख्तर में सपा मुखिया के सामने ही बहस होने लगी। कमाल अख्तर ने सांसद से कहा कि मतदान के बाद से मेरी आप से बात ही नहीं हुई है। आरोप सभी मेरे पर लगा रही हैं। यह ठीक नहीं है। चलो मैं बुरा हूं तो बाकी विधायकों से आपके संबंध अच्छे क्यों नहीं हैं? जहां तक पीडीए सम्मेलन में बुलाए जाने की बात है मैं मुरादाबाद देहात में, एसआइआर का प्रभारी रहा हूं। इसलिए महानगर इकाई ने बुलाया था। कोई नेता आपके फोटो नही लगा रहा, इसमें मैं क्या कर सकता हूं? राज्यसभा सदस्य जावेद अली ने कहा कि मुझे मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। दोनों नेताओं के बाहर से आकर चुने जाने की बात पर सपा मुखिया हंसने लगे। सांसद व विधायक को समझाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने सारी बात समझ ली है। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष से भी कई सवाल किए। यह भी जानकारी ली कि पीडीए सम्मेलन के लिए लखनऊ से इजाजत ली गई थी या नहीं? कोई नेता इस संबंध में जवाब नहीं दे सका। इस पर सपा मुखिया ने कहा कि मैंने सारी बात समझ ली है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई सभी नेताओं को दिखाई भी देगी। ऐसे में संगठन के नेताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है। मिशन-2027 की तैयारियों के बीच मुरादाबाद की यह गुटबाजी अब सपा नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट और संगठनात्मक फैसले तय करेंगे कि पार्टी इस विवाद को कैसे समाप्त करती है।

सांसद रुचि वीरा किसी गलत फहमी के चलते नाराज़ थी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की मौजूदगी मे हमने अपनी बात रखी है,अखिलेश जी से 2027 की तैयारी का निर्देश प्राप्त हुआ है,जिसे हमारे द्वारा पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

( कमाल अख़्तर विधायक कांठ )

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने गुरुवार को हमें लखनऊ बुलाया था,हमारी जो शिकायतें थीं उन्हें अखिलेश जी ने गंभीरता से सुना है,और हमे भरोसा दिलाया है कि जांच मे जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर पार्टी की तरफ़ से कार्यवाही की जाएगी।

( रुचि वीरा मुरादाबाद सांसद )

बदायूं के थाना मुजरिया पर थाना दिवस आयोजित किया गया
कोर्ट में तहलका: CJI बोले, ‘समाज अपनी मानसिकता बदलें, जाति का दोष ब्राह्मणों का नहीं
व्हाट्सऐप स्टेटस विवाद में फतेहपुर पुलिस की गिरफ्तारी
सहसवान में कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन
गुटखा खाने के आरोप में RPF कॉन्स्टेबल सस्पेंड
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राजकीय पॉलीटेक्निक गोण्डा का नाम परिवर्तन
Next Article रामपुर में सीएम दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?