By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आयुष्मान योजना व पंचायत कार्यों की समीक्षा, खामियों पर दिए गए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > आयुष्मान योजना व पंचायत कार्यों की समीक्षा, खामियों पर दिए गए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

आयुष्मान योजना व पंचायत कार्यों की समीक्षा, खामियों पर दिए गए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: May 29, 2026 1:50 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

आयुष्मान कार्ड में प्रगति न होने पर, चौपाल में अनुपस्थिति होने पर तथा गांव के बाहर निवास करने पर आशा को कारण बताओं नोटिस
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड बहजोई की ग्राम पंचायत मैथरा आलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम विकास एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

चौपाल में सर्वप्रथम आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गयी। समीक्षा के दौरान संबंधित आशा कार्यकर्ता मुन्नी के गांव से बाहर निवास करने का तथ्य संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के हेतु डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिये गये।

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा के दौरान रजिस्टरों का रख-रखाव संतोषजनक न पाये जाने पर संबंधित कार्मिकों को अभिलेखों सहित डी.पी.एम.यू. कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को अधिकाधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। बताया गया कि ग्राम में संचालित स्वयं सहायता समूह बैंक ऋण के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों, जैसे आटा चक्की संचालन एवं बकरी पालन, से जुड़कर आयवृद्धि कर रहे हैं।

चौपाल में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमें लाभार्थियों द्वारा योजनाओं का लाभ प्राप्त होना बताया गया।

किसानों द्वारा यूरिया उपलब्धता की समस्या उठाये जाने पर संबंधित अधिकारियों एडीओ कोऑपरेटिव को खाद वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये। साथ ही किसानों से कृषि विभाग के मानकों के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग का अनुरोध किया गया।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में ग्रामीणों द्वारा अवगत कराये जाने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम को संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से मरम्मत कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण होने के उपरांत घर-घर पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं विकासपरक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।

बदायूं पुलिस की तत्परता: खोया बैग सुरक्षित बरामद
पूर्व मंत्री डीपी यादव के स्वागत में जुटे सैकड़ों अधिवक्ता
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक नाजायज तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
दोहरी वोटर एंट्री पर 14 पर मुकदमा
साहसिक पुलिस कार्रवाई के लिए SHO नरेश शर्मा को मिला सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रेल संरक्षा और यात्री सुविधाओं का एजीएम ने लिया जायजा
Next Article डीएम ने स्नान घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?