By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: ‘हेलो अंकल हमारी सड़क बनवा दीजिए…’, बच्ची की पुकार सुन दौड़े-दौड़े पहुंचे DM अंजनी कुमार, फिर किया कुछ ऐसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘हेलो अंकल हमारी सड़क बनवा दीजिए…’, बच्ची की पुकार सुन दौड़े-दौड़े पहुंचे DM अंजनी कुमार, फिर किया कुछ ऐसा
उत्तर प्रदेशराज्य

‘हेलो अंकल हमारी सड़क बनवा दीजिए…’, बच्ची की पुकार सुन दौड़े-दौड़े पहुंचे DM अंजनी कुमार, फिर किया कुछ ऐसा

Amarkesadmin
Last updated: May 7, 2026 2:48 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

यूपी में लखीमपुर खीरी की एक छोटी-सी बच्ची की मासूम आवाज ने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यही आवाज बदलाव की वजह भी बन गई. कहानी है कक्षा एक में पढ़ने वाली नन्ही मानवी सिंह की, जिसने अपने घर के सामने की खराब सड़क से परेशान होकर एक वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया. वीडियो में वह बेहद मासूमियत से कहती है- डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं… हमारी भी सड़क बनवा दीजिए.

यह एक बच्ची की अपील थी, जिसमें उसकी रोजमर्रा की परेशानी दिख रही थी. घर के बाहर पानी से भरी, ऊबड़-खाबड़ सड़क, जहां से गुजरना उसके लिए मुश्किल भरा था. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग इसे शेयर करने लगे, कमेंट्स में बच्ची की मासूमियत की तारीफ होने लगी और प्रशासन तक भी यह आवाज पहुंच गई.

ज्यादा वक्त नहीं लगा. वीडियो लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तक पहुंचा और उन्होंने तुरंत एक्शन लेने का फैसला किया. कुछ ही समय बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद अधिकारियों की टीम के साथ मानवी के घर पहुंच गए. अचानक प्रशासन को अपने दरवाजे पर देखकर मानवी और उसके परिवार के चेहरे पर आश्चर्य और खुशी दोनों साफ नजर आ रहे थे.

डीएम ने न सिर्फ बच्ची से मुलाकात की, बल्कि उसकी बात को गंभीरता से सुना. वे मानवी को अपने साथ उस सड़क तक भी ले गए, जहां वह रोज परेशान होती थी. वहां जाकर उन्होंने खुद हालात का जायजा लिया- पानी से भरी सड़क, दबा हुआ खड़ंजा और आसपास की अव्यवस्थित स्थिति साफ दिख रही थी.

इस दौरान डीएम ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को ठीक कराया जाए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां की समस्या दूर कर दी जाएगी, ताकि न सिर्फ मानवी, बल्कि पूरे इलाके के लोगों को राहत मिल सके. मानवी सिंह की छोटी-सी अपील ने न सिर्फ समस्या का समाधान कराया, बल्कि पूरे इलाके के लोगों के लिए भी राहत का रास्ता खोल दिया.

इस दौरान डीएम ने मानवी से बातचीत की. उसकी मासूमियत और आत्मविश्वास से वे प्रभावित दिखे. उन्होंने बच्ची को बिस्किट और मिठाई दी और उसे पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह शहर के आउटस्कर्ट का मामला है. मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला. इसके बाद तुरंत मैं खुद मौके पर गया. उस बच्ची से मुलाकात हुई. बच्ची के घर भी गया. मैंने उस सड़क को भी देखा, जहां पर उसने असुविधा होने की बात कही थी. उस बस्ती में अभी सुविधाओं की कुछ कमी है. जिस सड़क की बात हो रही थी, वीडियो में वहां थोड़ा पानी जमा दिख रहा है. उसमें खड़ंजा था, धीरे-धीरे वह दब गया है. उसको तत्काल ठीक कराया जा रहा है. वहां के लोगों से मुलाकात हुई.

इसके साथ ही डीएम ने लोगों से अपील की कि जब भी वे प्लॉट खरीदें या घर बनाने का फैसला करें, तो पहले वहां की बुनियादी सुविधाओं- जैसे सड़क, नाली, बिजली और पार्क की स्थिति जरूर जांच लें. उन्होंने यह भी कहा कि बिना लेआउट पास कराए की जा रही प्लॉटिंग अवैध होती है और ऐसे इलाकों में अक्सर आधारभूत सुविधाओं की कमी रहती है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग हो रही है. रेगुलेटेड एरिया में लेआउट पास कराना पड़ेगा और लेआउट पास कराने में उन्हें यह सब सुविधाएं देनी पड़ेंगी. कुछ ग्रीन एरिया छोड़ना पड़ेगा. ऐसे में जो भी प्लॉट लें, उसमें यह सब चीजें जरूर देखें. जो मुख्य सुविधाएं हैं, उनके लिए हम और हमारी टीम है. उस बच्ची की जो अपील है, उस पर तत्काल कार्रवाई शुरू हो गई है. तुरंत वहां सड़क और नाली की व्यवस्था करा दी जाएगी.

बदायूं में जी एस टी टीम ने छापा मारा
सम्भल में डिप्थीरिया आउटब्रेक रोकथाम एवं दस्तक अभियान पर प्रशासन सक्रिय
सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर किया धमाकेदार उद्घाटन
बदायूं में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
यातायात नियम उल्लंघन पर शिकंजा: शाहजहाँपुर में विशेष चेकिंग अभियान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अप्रैल में यूपी सरकार के खजाने में 20,621 करोड़ की रिकॉर्ड आमद
Next Article कानपुर की इस्वा की गुल्लक ने नम की सबकी आंखें; 11 साल की बच्ची की बात सुन भावुक हुए DM,नई गुल्लक और स्कूल बैग देकर लौटाई खुशी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?