By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई
उत्तर प्रदेशराज्य

बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई

Amarkesadmin
Last updated: February 23, 2026 2:34 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को दोनों पालियों में यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में अनुशासन और सख्ती के बीच संपन्न हुई, जबकि छात्रों के चेहरों पर पेपर की कठिनाई की चर्चा साफ झलक रही थी। केन्द्र पर आंतरिक उडाका दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी बनाये रहे। मॉनिटरिंग सेल द्वारा भी परीक्षा गतिविधियों पर नजर रखी गई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के मुख्य द्वार पर आंतरिक सचल दल में शामिल रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, रेनू कुमारी ने छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली। केंद्र पर सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं द्वितीय पाली में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा जैनिथ कान्त के नेतृत्व में गठित सचल दल द्वारा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था को चेक किया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पायी गयीं। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 89 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित व जीव विज्ञान में 338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 65 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 154 परीक्षार्थी परीक्षा से नदारद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्र पर पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात रहे।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने जानी प्रकरणों की स्थिति, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
नमामि गंगे परियोजना में जैविक किसान मेला आयोजित
जिले में आधार सेवाओं को बेहतर तरीके से प्रभावी बनाने के लिए सीडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
नर्सिंग भर्ती में पूरी पारदर्शिता, विपक्ष पर स्वास्थ्य मंत्री का तीखा हमला
थाना दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय 20 ली0 कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिसौली में फॉर्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया
Next Article कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल स्थित चंदौसी।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?