सम्भल ( बहजोई) 16 फरवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत यूपीपीसीएल के द्वारा तैयार किये जा रहे 50 शैय्या के आयुष चिकित्सालय बहजोई ( खेतापुर) को लेकर संबंधित निर्माणकारी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि ससमय कार्य पूर्ण किया जाए। यूपीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन नवीन राजकीय हाईस्कूल असालतनगर जारई को लेकर भी निर्देशित किया। उ. प्र. राजकीय निर्माण निगम लि. द्वारा कलक्ट्रेट के अनावासीय भवन तथा उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम द्वारा सद्भाव मंडप को लेकर संबंधित निर्माणकारी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन निर्माणकारी संस्थाओं के कार्य लाल सूचक में प्रदर्शित किये गये हैं उनकी साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
यूपी सिडको द्वारा निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट चंदौसी, पर चर्चा की तथा यूपी सिडको द्वारा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय ( प्राथमिक कक्षा से कक्षा 12) बहजोई तथा होमगार्ड विभाग के जिला कार्यालय का निर्माण को लेकर समीक्षा की तथा जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय( प्राथमिक कक्षा से कक्षा 12) बहजोई एवं होमगार्ड विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क निर्माण तथा राजकीय नलकूप आदि को लेकर भी समीक्षा की गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
बहजोई में विकास कार्यों की रफ्तार पर जोर, निरीक्षण की चेतावनी
Leave a Comment

