By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: गोरखपुर में 8,500 करोड़ का अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट, औद्योगिक विकास को नई रफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > गोरखपुर में 8,500 करोड़ का अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट, औद्योगिक विकास को नई रफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर में 8,500 करोड़ का अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट, औद्योगिक विकास को नई रफ्तार

Amarkesadmin
Last updated: February 16, 2026 2:05 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

गोरखपुर। धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप में श्रेयस ग्रुप द्वारा लगभग 8,500 करोड़ की लागत से अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है। श्रेयस ग्रुप्स आफ कंपनीज के अध्यक्ष एवं केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विनय कुमार सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात कर स्थापित होने वाले प्लांट के भूमि पूजन के लिए अनुरोध किया।

विनय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने धुरियापार में प्रस्तावित बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और जल्द ही भूमिपूजन के लिए समय निर्धारण का आश्वासन दिया है।

विनय सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सोलर और बायोफ्यूल आधारित एकीकृत औद्योगिक इकाई के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत 300 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित होगा, जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगा।

इसके साथ ही अत्याधुनिक डिस्टिलरी प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 18 लाख लीटर इथेनाल और 4 लाख लीटर एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल उत्पादन की क्षमता होगी। इसके अतिरिक्त 15 लाख बोतलों प्रतिदिन की बाटलिंग क्षमता भी विकसित की जाएगी।

परियोजना के अंतर्गत प्रीमियम इंग्लिश लिकर, सिंगल माल्ट और बीयर के उत्पादन का भी प्रस्ताव है। इससे न केवल प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि गोरखपुर को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

ग्रुप ने की है कुल 170 एकड़ भूमि की मांग

हाल ही में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) द्वारा श्रेयस ग्रुप्स आफ कंपनीज को 60.5 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। जबकि समूह की ओर से कुल 170 एकड़ भूमि की मांग की गई है, ताकि अल्ट्रा सुपर मेगा प्रोजेक्ट को समुचित रूप से विकसित किया जा सके। गीडा प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि होली के बाद शेष भूमि के लिए विज्ञापन जारी कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

14 हजार लोगों को रोजगार, 12 हजार कर्मियों को मिलेगा आवास

केयान डिस्टलरीज के सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन एवं जनसंपर्क) आत्मानंद सिंह ने बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट से करीब 14,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों के लिए परिसर में ही लगभग 12 हजार आवासों के निर्माण की योजना है, जिससे एक संगठित औद्योगिक टाउनशिप का विकास होगा।

आर्य महिला डिग्री कॉलेज शाहजहांपुर में एक नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीएम ने एसआईआर के सम्बंध में की बैठक
मोहित बेनीवाल जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई
बिसौली के समाजसेवी डाक्टर का जन्मदिन मनाया गया
भानपुर, मिठामई, स्वरूपपुर और आसपास के गांवों में सोमवार को होगी विद्युत आपूर्ति बाधित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Aaj Ka Panchang, 16 February 2026 : आज फाल्गुन मास चतुर्दशी तिथि , जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Next Article T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, CM योगी बोले- ‘महाशिवरात्रि पर महाविजय…’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?