संभल (बहजोई)18 अप्रैल 2026
आज जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के द्वारा विकासखंड बहजोई के ग्राम बमनैटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल परिसर की साफ सफाई को देखा और कक्षाओं में जाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने स्कूल में बच्चों के पंजीकरण के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह , खंड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

