उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर इनरोलमेंट भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण कर व्यवस्थों का लिया जायजा
संभल (बहजोई) 23 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा जो दिनांकः 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के द्वारा आज परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय सम्भल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर परीक्षा कक्षों को देखा उन्होंने कहा कि विद्यालय की साफ सफाई प्राथमिकता पर की जाए और कक्षों में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहे।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था रहे और उन्होंने कहा कि इंटरनेट की भी व्यवस्था रहे उसको विशेष कर देख ले।
जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी इत्यादि की अनुमति नहीं होगी इसको प्रत्येक दशा में ध्यान में रखें
जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा होने से पूर्व स्कूल की साफ सफाई को करा लिया जाए इसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर आवागमन को लेकर भी निर्देशित किया स्ट्रांग रूम एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को प्राथमिकता पर देखा और संबंधित को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी संभल निधि पटेल सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

