By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मायावती भतीजे को फ्रंटलाइन पर रखकर युवाओं को साधेंगी:मिशन- 2027 में जुटी बसपा, आकाश UP के 75 जिलों में करेंगे रोड-शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मायावती भतीजे को फ्रंटलाइन पर रखकर युवाओं को साधेंगी:मिशन- 2027 में जुटी बसपा, आकाश UP के 75 जिलों में करेंगे रोड-शो
उत्तर प्रदेशराज्य

मायावती भतीजे को फ्रंटलाइन पर रखकर युवाओं को साधेंगी:मिशन- 2027 में जुटी बसपा, आकाश UP के 75 जिलों में करेंगे रोड-शो

Amarkesadmin
Last updated: January 23, 2026 3:36 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

बहुजन समाज पार्टी यूपी फतह करने के लिए हर जिले में रोड-शो और सभा करने की रणनीति बना रही है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद इस रणनीति में फ्रंट पर भूमिका निभाएंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पूरे प्रदेश में माहौल बनाने की तैयारी कर रही है।

इस दौरान आकाश हर जिले में जाएंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान दूसरी पार्टी के बड़े नेताओं को बसपा की सदस्यता भी दिलाई जाएगी।

आकाश आनंद कब से हर जिले में निकलेंगे? विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी आकाश को पूरे यूपी में घुमाकर क्या संदेश देना चाहती है? क्या 2027 विधानसभा में आकाश ही होंगे यूपी में पार्टी का चेहरा?

मायावती के भतीजे आकाश आनंद अब यूपी में जोर-शोर से सक्रिय होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आकाश फरवरी के आखिर या मार्च के पहले सप्ताह से यूपी के सभी 75 जिलों में रैली के लिए निकलेंगे।

पार्टी स्तर पर इसकी गुपचुप तैयारी शुरू कर दी गई है। 2027 विधानसभा से पहले मायावती आकाश को पूरे प्रदेश में घुमाकर राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहती हैं। खासकर आकाश के माध्यम से वह युवाओं को पार्टी के पाले में लाना चाहती हैं, जो चंद्रशेखर आजाद के साथ चले गए हैं।

आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री आकाश पहली बार 2017 में सहारनपुर की एक जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद से वह लगातार पार्टी का काम कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। यह फैसला तब लिया गया, जब सपा और बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद टूटा।

2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था। आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई की है। उनकी शादी बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से हुई है।

आकाश पर क्यों दांव लगा रही बसपा

वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद कासिम कहते हैं- आकाश की उम्र 30 के करीब है। वह युवा हैं। बसपा प्रमुख मायावती की अपीलिंग प्रदेश में सबसे अधिक है। लेकिन, उनके बाद आकाश को बसपा के कार्यकर्ता देखना-सुनना चाहते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में आकाश की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ती थी। लेकिन, पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के चलते मायावती ने उनके पर कतर दिए।

इसका असर ये रहा कि बसपा के कोर वोटर में ये गलतफहमी पैदा हो गई कि मायावती भाजपा के दबाव में निर्णय ले रहीं। बसपा को इसका तिहरा नुकसान हुआ। पहला- दलितों का एक बड़ा वोट बैंक पीडीए का नारा लगा रही सपा-कांग्रेस के महागठबंधन की ओर चला गया। दूसरा- बसपा लोकसभा में यूपी से अपना खाता तक नहीं खोल पाई, जबकि 2019 के लोकसभा में उसके 10 सांसद थे।

आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद नगीना सीट से जीतने में सफल रहे। पश्चिमी यूपी में दलितों के एक नए चेहरे के उभार के बाद बसपा को समझ में आया कि उससे क्या गलती हुई? इसी गलती को अब मायावती ठीक करने में जुटी हैं। यही वजह है कि मायावती न सिर्फ अपनी भतीजे को पार्टी में वापस लाईं, बल्कि अब उन्हें पार्टी में अघोषित तौर पर नंबर-2 की पोजिशन पर भी बैठा दिया।

मायावती भतीजे आकाश आनंद के सहारे चंद्रशेखर आजाद की बढ़ती लोकप्रियता पर ब्रेक लगाना चाहती हैं। दूसरी ओर, वह आकाश को सक्रिय करके बसपा कार्यकर्ताओं में उनकी स्वीकार्यता मजबूत करना चाहती हैं। इसका फायदा ये हाेगा कि जब कभी मायावती आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित करेंगी, तो कोई विरोध नहीं होगा।

मौनी अमावस्या महास्नान: संगम घाटों पर करोड़ों श्रद्धालु, त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
बदायूं पुलिस में फेरबदल: इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारी हुए तबादला
1600 करोड़ के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड महफूज आलम गिरफ्तार, TMC नेता की पनाह में छिपा था आरोपी
हापुड़ पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षित एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया वृक्षारोपण अभियान आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article योगी सरकार का बड़ा कदम, मेरठ खेल विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
Next Article एक चम्मच सब्जी और ढाई सौ रुपये की हकीकत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?