By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: युवाओं को रोजगार देने की पहल, हर तहसील में लगेंगे रोजगार मेले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > युवाओं को रोजगार देने की पहल, हर तहसील में लगेंगे रोजगार मेले
उत्तर प्रदेशराज्य

युवाओं को रोजगार देने की पहल, हर तहसील में लगेंगे रोजगार मेले

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 3:42 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित जिला कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष के रोजगार प्लान पर विस्तृत चर्चा करते हुऐ निर्देशित किया गया कि जनपद की प्रत्येक तहसील स्तर एक वृहर रोजगार मेले का आयोजन किया जाये, जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक रोजगार मेले के आयोजन की सूचना जिस तहसील में आयोजित किया जाये उस तहसील के अन्तर्गत समस्त ग्राम प्रधानों के माध्यम से गाँवों के समस्त रोजगार के इच्छुक युवक/युवतियों रोजगार मेले के आयोजन की सूचना उपलब्ध करा दी जायें।
उन्होने रोजगार मेलों का आयोजन और बेहतर रूप से करते हुऐ अभ्यर्थियों की पहले से स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिये जिससे रोजगार मेले के आयोजन के दिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे तथा कम्पनियों को भी अभ्यर्थियों के चयन में सुविधा हो सकें। उन्होने निर्देश दिये कि जपनद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी, व्यावसायिक तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों द्वारा आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट के आयोजन की सूचना आयोजन से पूर्व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद को उपलब्ध करायें। इसके लिए उन्होने सहायक निदेशक सेवायोजन को संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही जनपद में स्थापित समस्त नियोजक अपना पंजीकरण सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार संगम) पर करा ले। जिससे भविष्य में उनकी मांग के अनुरूप श्रमबल प्राप्त हो सकेगा तथा जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होने जनपद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी, व्यावसायिक तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के अन्तिम वर्ष अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का पंजीयन अनिवार्य रूप से rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार संगम) पर कराने निर्देश दिये। उन्होने रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध ऑबरसीज रिक्तियों के सम्बन्ध में और अधिक प्रचार प्रसार करने तथा उपस्थिति उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व जिला कार्यकारी समिति के सचिव सहायक निदेशक (सेवायोजन) रत्नेश चन्द्र ने उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत विगत वर्ष में किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में रोजगार मेलों तथा कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रमों के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में परियोजना निदेशक श्री श्वेतांक पाण्डेय, उप कृषि निदेशक श्री रविकांत सिंह, सहायक श्रमायुक्त श्री अजित कुमार कन्नौजिया, सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शतानन्द शर्मा, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आर०के०शर्मा सहित लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ग्राम लहरा लाडपुर में नाबालिग लड़की का शव मिला, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की
ईकोटेक क्षेत्र में कर्मचारियों का प्रदर्शन बेकाबू, गोलीबारी में महिला कर्मी घायल
बिसौली में स्कूल वार्षिकोत्सव: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया
अटल विहारी वाजपेयी सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित
नफरत और हिंसा का अंतिम परिणाम: तरुण की मौत पर सोचने वाली कहानी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी
Next Article योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अफसरों के तबादले; कई बड़े पदों पर बदलाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?