यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरकत में आई ED, सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ED की रेड; लखनऊ और झांसी में चल रही तलाशी!
लखनऊ में बुधवार सुबह ईडी की टीम ने सरोजनी नगर स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की। यह कार्रवाई झांसी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। ईडी की टीम दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य अहम रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। इसी मामले में झांसी स्थित उनके पैतृक आवास और अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक ED की टीम बुधवार सुबह अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर पहुंची। झांसी में उनके पैतृक गांव स्थित आवास के साथ उनके साले के घर पर भी तलाशी अभियान शुरू किया गया।
इसी दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित एक अपार्टमेंट में भी ED अधिकारियों ने जांच शुरू की। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है।
छापेमारी के दौरान ED की टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने संबंधित परिसरों में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी अधिकारी की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कार्रवाई यूपी विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की एफआईआर के आधार पर की गई। ईडी की टीम लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी और कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट समेत कई परिसरों में दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।
बुधवार सुबह ईडी की अलग-अलग टीमें झांसी और लखनऊ में एक साथ सक्रिय हुईं। झांसी में पूर्व विधायक के पैतृक गांव स्थित आवास और उनके साले के घर पर तलाशी शुरू की गई। वहीं लखनऊ में एल्डिको कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर बने फ्लैट और कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की एफआईआर के आधार पर की जा रही है। शुरुआती जांच में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ 23 से अधिक एफआईआर और करीब 60 आपराधिक मामलों का उल्लेख सामने आया है।
सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी
Leave a Comment

