अवैध अस्पताल… और ‘लापरवाह’ डॉक्टर!
संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित पाठकपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के श्री जी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महेन्द्र निवासी धतुरा शेख नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही ने महेन्द्र की जान ली है।हॉस्पिटल संचालक की गुंडागर्दी! हंगामा सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रहा। सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो अस्पताल संचालक ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। कानून को ताक पर रखकर चल रहे इस अस्पताल की दबंगई देख हर कोई हैरान है।परिजनों का ‘न्याय’ के लिए प्रदर्शन शव को अस्पताल के बाहर रखकर परिजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मांग है कि ऐसे अवैध अस्पतालों को तुरंत सील किया जाए और हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही हो।

