कल अक्षय तृतीया है। इसे हिंदू पंचांग में सबसे सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। यह नई शुरुआत, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन किए गए काम का फल अक्षय रहता है। यानी वह कभी खत्म नहीं होता है और हमेशा बढ़ता रहता है। यही वजह है कि इस दिन सोना खरीदना अच्छा माना जाता है। साथ ही इस दिन से लोग नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा मानते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। हिंदू पंचांग के मुताबिक अक्षय तृतीया का मुहूर्त सुबह 10.49 से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7.27 तक रहेगा। लेकिन यह उदय तिथि यानी 19 अप्रैल को मनाया जाएगा।
सोना खरीदने का मुहूर्त 19 अप्रैल के सुबह 10.49 बजे शुरू होगा और 20 अप्रैल को सुबह 6.19 बजे तक चलेगा। यह पीरियड को निवेश और बड़ी खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। सोने को वेल्थ और स्टैबिलिटी का सूचक माना जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में सुख और समृद्धि आती है। इस दौरान कई लोग सोने के सिक्के, गहने या दूसरी चीजें खरीदते हैं।

