बबराला। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बबराला स्थित गंगाघाट पर मां गंगा जन कल्याण समिति द्वारा कंबल व टोपी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अतुल गोयल उर्फ भोला भैया के नेतृत्व में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल और टोपियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार ने वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे कार्य जारी रखने की अपील की।
इस अवसर पर कपिल गोयल, सत्येंद्र गौतम, मनीष बीमा, भगवान सिंह एडवोकेट, कार्तिक गोयल, सत्यम, पुष्पेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मां गंगा के तट पर सेवा कार्य को पुण्य का कार्य बताते हुए समिति को सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष अतुल गोयल उर्फ भोला भैया ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मां गंगा जन कल्याण समिति भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करती
मां गंगा जन कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को कंबल और टोपी वितरित किए
Leave a Comment

